हौज को दिया जाय शहीद गांव की उपाधि
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_740.html
जफराबाद। लवणकार एवं व्यापारी जाति परिसंघ नई दिल्ली के तत्वाधान में हौज स्थित शहीद स्मारक पर देश विदेश से चैहान जाति के लोगों का एक मेला लगा। मुख्य अतिथि कर्नाटक से पधारे स्वामी पुरूषोत्मानन्द ने कहा कि हौज गांव के शहीदों के परिवारों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार की तरह सारी सुविधायें व आरक्षण मिलना चाहिये तथा उक्त गांव को शहीद गांव की उपाधि मिलनी चाहिये। इस हेतु हर सम्भव प्रयास हमारे समाज द्वारा किया जायेगा। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनीब सिंह ने कहा कि हौज गांव शहीदो का गांव है। नेपाल, कनाडा, मारीशस, इंगलैड आदि देशों के लोग लवणकार समाज के हैं आज संघ के सदस्य है। सत्याग्रह व भारत छोड़ो आन्दोलन में अपनी जान गंवा चुके हमारे समाज के लोगों का सम्मान प्रदान करने हेतु ऐसे ही कार्यक्रम भविष्य में आयोजित होते रहेंगें। सरकार पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होने कहा कि आज के दिन शहीदों के सम्मान में जो कार्यक्रम सरकार को आयोजित करनी चाहिये व नही कर रही है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस पी सिंह चैहान ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब हमारे देश में मुगलों का आतकं बढ़ गया था तब हमारे समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर उनसे निजात दिलाई थी। प्रधान भृगुनाथ सिंह चैहान आदि ने शहीद स्तम्भ पर पुष्पाजंलि अर्पित की। सभा को ऐडू कून्डलू सागर, पूर्व मंत्री रेनू देवी बिहार, पूर्व विधायक शिवशंकर चैहान, संदीप कौर कनाडा, एस पी सिंह हरियाणा, भृगूनाथ सिंह चैहान , राला श्रीरामूल्लू सागर, चरण सिंह चैहान, अमित सिंह चैहान, आदि लोगों ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुनीब सिंह चैहान तथा संचालन कृष्ण कुमार भारती ने किया।