संघ के पूर्व मुख्य शिक्षक विनय गुप्त का निधन, उमड़ा जनसैलाब
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_679.html
जौनपुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राम मन्दिर गूलर घाट शाखा के पूर्व मुख्य
शिक्षक विनय गुप्त का निधन हो गया। लगभग 55 वर्षीय श्री गुप्त के सीने में
उत्पन्न दर्द के बाद वाराणसी ले जाते समय उन्होंने रास्ते में अंतिम सांस
ली। वर्तमान में शाखा में बस्ती प्रमुख का दायित्व निभाने वाले श्री गुप्त
का अंतिम संस्कार नगर से सटे राम घाट पर हुआ। इस अवसर पर नगर संघचालक
धर्मवीर मोदनवाल, सह संघचालक राज किशोर, हीरा लाल गुप्त एडवोकेट, नगर सह
कार्यवाह रमेश सेठ, शाखा मुख्य शिक्षक संतोष, कार्यवाह राजेन्द्र, वनवासी
कल्याण आश्रम के जिला मंत्री मानिक चन्द्र सेठ, नगर विस्तारक सचिन सहित
सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे। उधर राम मन्दिर शाखा गूलर घाट पर शाखा शिविर
के पश्चात् दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से
प्रार्थना की गयी। बता दें कि श्री गुप्त की पत्नी का 3 वर्ष पहले निधन हो
गया था। परिवार मंे उनकी एकमात्र पुत्री है।