वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गिरिजा तिवारी का हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर। जनपद की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गिरिजा तिवारी का बीते सोमवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें हड्डी के उपचार हेतु परिजनों द्वारा पहले इलाहाबाद में डा. यूबी यादव के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनके शरीर में इनफेक्शन हो गया। इसके बाद उनको राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के आईसीयू में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि गिरिजा तिवारी जौनपुर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक भगवतीदीन तिवारी की पुत्रवधू व समाजसेवी स्व. रत्नेश तिवारी की मां थीं। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। स्व. तिवारी कांग्रेस पार्टी में कई अहम पदों पर रहकर वर्षों सेवा कीं जो वर्ष 1991 में कांग्रेस के टिकट पर मछलीशहर विधानसभा से चुनाव भी लड़ी थीं। वहीं दूसरी ओर जानकारी होने पर उनके आवास पर कांग्रेस, सपा, भाजपा नेताओं के अलावा तमाम अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य लोगों की भीड़ जुट गयी जहां सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर स्व. तिवारी के दामाद उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के पीआरओ प्रवीण मिश्रा, कांग्रेसी नेता मोती लाल बिन्द, पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सिंह, पूर्व विधयक सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व मंत्री अरुण सिंह मुन्ना, अखिलेश श्रीवास्तव, राजेश सिंह, राकेश उपाध्याय, जय प्रकाश सिंह, पूर्व एमएलसी राजेश मिश्रा, साजिद हमीद, पत्रकार मधुकर तिवारी, जगदीश नारायण राय, हरि प्रसाद सिंह, विजय बहादुर सिंह सहित तमाम लोगों ने शोक संवेदना प्रकट किया। स्व. तिवारी का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र राकेश तिवारी ने दिया। इस मौके पर तमाम लोग उपस्थित रहे। परिजनों के अनुसार वर्ष 1991 में कांग्रेस के टिकट पर मछलीशहर विधानसभा से चुनाव लड़ने वाली स्व. तिवारी जिला पंचायत सदस्य रहने के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पिछले 40 सालों से सदस्य थीं। रेलवे बोर्ड की सदस्य के साथ महिला कांग्रेस, इंदिरा कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। इसके अलावा हरिजन कल्याण कमेटी की सदस्य के अलावा डिस्ट्रिक्ट क्राइम कंट्रोल की जनरल सेक्रेटरी रहीं।

Related

news 6314738451961806525

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item