जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दर्जन भर घायल

जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के तरियारी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये। इसकी सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गयी जहां 5 लोगों को बेहतर उपचार हेतु चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि घायलों में एक पक्ष के राकेश 14 वर्ष पुत्र देवनाथ यादव, राजेश 19 वर्ष पुत्र देवनाथ, उमेश 20 वर्ष पुत्र देवनाथ, राजनाथ पुत्र छब्बू, देवनाथ पुत्र छब्बू, मन्ती 55 वर्ष पत्नी देवनाथ एवं दूसरे पक्ष के रामावती 45 वर्ष पत्नी रामधनी, पूनम 19 वर्ष पुत्री रामधनी, अशोक 30 वर्ष पुत्र राम उजियार, विनोद पुत्र रामधनी, राम उजियार 59 वर्ष पुत्र आधारी हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है।

Related

news 5660457033570126973

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item