अधिवक्ताओं ने जताया शोक संवेदना
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_548.html
जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी की धर्मपत्नी रमा त्रिपाठी का सोमवार को तड़के निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थी। वे शहर के परमानतपुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। अपने पीछे तीन पुत्रो पूर्व सदस्य जिला पंचायत अजय त्रिपाठी पंकज त्रिपाठी अतुल त्रिपाठी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ दिया। निधन के बाद अंतिम क्रिया के लिए उनके शव को पैतृक गांव हरद्वारी के लिए ले जाया गया जहाँ से दाह संस्कार के लिए वाराणसी ले जाया गया। निधन की खबर मिलते ही प्रातः ही शहर स्थिति आवास पर कलेक्ट्रेट और दीवानी न्यायालय के तमाम वरिष्ठ अधिवक्ताओ ने पहुँच कर अपनी संवेदना प्रकट किया।