कही रामपुर में गैंगवार तो नही शुरू हो गया है
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_496.html
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र में एक छात्र की हत्या के बाद से अघोषित रूप से गैंगवार शुरू हो गया है। अब तक इस वारदात में दोनो तरफ से एक एक लाशे गिर चुकी है। तीसरी हत्या की नियत आज एक बार फिर मोटर साईकिल सवार बदमाशो ने धुवांधार फायरिंग किया। इस वारदात में एक युवक घायल हो गया दूसरा बाल बाल बच गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस बदमाशो की तलास में जुट गयी है। हलांकि पूर्व में हुए दोनो हत्याओ का पर्दाफास पुलिस नही कर पायी है।
रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर पट्टी गांव में बीते दो अगस्त को अज्ञात ने बदमाशो ने इण्टर के छात्र शिवम सिंह की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसका शव गांव के एक तलाब में फेक दिया था। पुलिस अभी इस हत्या का खुलासा भी नही कर पायी थी कि इसी बीच शिवम के परिवार के जानी दुश्मन जटाशंकर सिंह को अज्ञात बदमाशो ने एक दिसम्बर शाम गोलियों से उड़ा दिया। पांच माह के भीतर हुए गांव के दो लोगो की हत्या के बाद से पूरे गांव में दहशत भरा तनाव फैल गया। पुलिस दोनो हत्याओ का खुलासा अभी तक नही कर पायी है। आज शाम बाजार से बाईक द्वारा वापस लौट रहे जटाशंकर सिंह का भतीजा आशीष सिंह व उसके दोस्त विजय सिंह पर अज्ञात बदमाशो ने धुंवाधार फायरिंग झोक दिया। इस गोलीबारी में आशीष सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल आशीष को अस्पताल पहुंचाने के बाद बदमाशो की तलास में जुट गयी है।
इन घटनाओ से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। लोग दबी जुबा कहने लगे है कि कही यह गैंगवार तो नही शुरू हो गया है। उधर पुलिस इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है।