सहभोज कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_451.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा मछलीशहर के
कार्यकर्ताओं की तरफ से रविवार को दियावांनाथ मंदिर परिसर में सहभोज का
आयोजन जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में सभी
कार्यकर्ता अपने घर से कुछ न कुछ टिफिन में लाकर एक में मिलाकर भोजन किया।
मुख्य अतिथि सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा कि सहभोज से आपसी
प्रेम बढ़ाता है। उन्होंने सभी बूथ स्तर पर सोलर लाइट देने को कहा। 2019 के
लोकसभा चुनाव से पहले हर गांव को रोड से जोड़ने का कार्य व हर घर में बिजली
देने का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व मोदी
ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में अपनी छाप छोड़ी है। कार्यकर्ताओं से
क्षेत्र की समस्याओं को लिखित रूप से देने को कहा। अध्यक्षीय भाषण में
सुशील उपाध्याय ने कहा कि पूर्व सरकार ने कोई कार्य नहीं किया। अब आने वाले
दिनों में जमीन पर काम होता दिखाई देगा।