ओमप्रकाश बसपा के नए अध्यक्ष , जेपी सिंह बनाये गए उपाध्यक्ष
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_397.html
जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी की जिला कार्यकारिणी भंग कर नए सिरे से
पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। पार्टी हाईकमान ने ओम प्रकाश गौतम को
जिलाध्यक्ष, जेपी सिंह को उपाध्यक्ष, पारस पासी को महासचिव, सुखराम विन्द को
सचिव और लियाकत अंसारी को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। यह जानकारी
पार्टी के आजमगढ़ व वाराणसी मंडल के मुख्य जोनल को-आर्डिनेटर डा. राम कुमार
कुरील ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।