महिला पर घरेलू हिंसा रोकने के लिए दिलाई गई शपथ

मछलीशहर। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय के सभागार में महिला समाख्या द्वारा महिलाओं पर होने वाली हिंसा की रोकथाम व महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मौजूद महिलाओं को घरेलू हिंसा के खिलाफ शपथ दिलाई गयी।
          बताते है कि उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मछलीशहर मीनाक्षी वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के ऊपर हो रहे घरेलू हिंसा को रोकने के लिए सभी महिलाओ को जागरूक होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी पड़ेगी।उन्होंने कहा कि इक्कीसवीं सदी में भी हमारे देश की महिलाएँ घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है। जो कि दुखद है।हम सब को एक होकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। कार्यक्रम में जिले से आयी महिला समाख्या की जिला सन्दर्भ व्यक्ति सन्नो राय ने बाल विवाह से महिला के अधिकारों के होने वाले हनन, उत्पीड़न के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला समाख्या की सुशीला ने संगठन के उद्देश्य, ढाँचे सहित बाल विकास विकास की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में महिला सामाख्या की मंजू देवी, सुषमा, रेखा, हरी द्वारा  घर में स्वच्छता से बीमारियां दूर करने का एक नाटक प्रस्तुत किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा चलाये जा रहे नारी संजीवनी व नारी अदालत के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया। संगठन की मंजू देवी ने हिंसा व बाल विवाह की प्रदर्शनी के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं को महिलाओं पर हो रहे हिंसा की रोकथाम के लिये शपथ दिलाई। इस दौरान कार्यक्रम में राधिका, सुषमा, सुमन, रेखा मौर्या, पुष्पा, संजू गौतम, शानमति, राम रति देवी सहित दर्जनों महिलाएँ मौजूद रही।

Related

news 6168483755112227483

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item