लापरवाह अफसरों का रोका गया वेतन

जौनपुर। आय, जाति एवं अधिवास प्रमाण पत्र जारी करने में ढिलाई बरतना तहसील प्रशासन को भारी पड़ गया है। मुख्य सचिव के कड़ी नाराजगी जाहिर करने पर गंभीर जिलाधिकारी के आदेश पर उप जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने सख्त तेवर दिखाते हुए मछलीशहर  के तहसीलदार, नायब तहसीलदार और सभी राजस्व निरीक्षकों तथा लेखपालों के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस कार्रवाई से तहसील कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
समीक्षा के दौरान लोकवाणी एवं सहज जनसेवा केंद्रों के माध्यम से राजस्व विभाग द्वारा देय सेवाओं में तहसील की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर मुख्य सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई थी। जिलाधिकारी अर¨वद मलप्पा बंगारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे को संबंधित अधिकारियों और राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उप जिलाधिकारी ने जांच-पड़ताल करने के बाद तहसीलदार संतोष कुमार, नायब तहसीलदार संतोष कुमार पांडेय, सभी राजस्व निरीक्षकों एवं कई लेखपालों को ढिलाई बरतने का दोषी पाया। उन्होंने सभी के वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाए जाने की संस्तुति की है। साथ ही यह निर्देश भी जारी किया है कि आय, जाति एवं अधिवास प्रमाण पत्र के लिए अवशेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण प्रत्येक दशा में शून्य कर लिया जाए। इस कार्रवाई से तहसील कर्मियों में खलबली मच गई है।

Related

news 2437207845028301524

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item