जौनपुर ओलम्पिक संघ का हुआ पुनर्गठन, श्याम सिंह यादव बनाये गये अध्यक्ष

जौनपुर। भारतीय ओलम्पिक संघ के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के महासचिव आनन्देश्वर पाण्डेय का मंगलवार को जनपद आगमन हुआ जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। नगर के एक होटल में आयोजित समारोह में जौनपुर ओलम्पिक संघ, जौनपुर वुशू संघ, जिला वालीबाल संघ, जिला फुटबाल संघ, जिला बास्केटबाल संघ, फैनीसग संघ सहित जनपद के सभी खेल संघ के पदाधिकारियों ने श्री पाण्डेय का स्वागत किया। इस दौरान श्री पाण्डेय की देख-रेख में जौनपुर ओलम्पिक संघ का पुनर्गठन हुआ। घोषणा के अनुसार श्याम सिंह यादव अध्यक्ष एवं सै. कासिम सईद, डा. अब्दुल कादिर खां, जिला खो-खो संघ के साहब लाल यादव जितेन्द्र यादव उपाध्यक्ष बनाये गये। साथ ही सैयद अली अब्बास महासचिव व शकील गूजर, निखिल व विजय सिंह बागी उप सचिव मनोनीत किये गये। इसके अलावा गुंजन यादव कोषाध्यक्ष एवं अवकाश प्राप्त ग्राम पंचायत अधिकारी शम्भू नाथ शर्मा सदस्य बनाये गये। साथ ही कबड्डी संघ के रविचन्द्र यादव, एमएम वर्मा, रहमतुल्ला, मासूम हसन, जिला तलवारबाजी संघ के लालजी निषाद, रजनीश सिंह, विजय सिंह यादव, मुन्ना सिंह, संजय यादव कार्यकारिणी में शामिल किये गये।

Related

news 3592911586539181738

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item