उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा का चुनाव सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_293.html
जौनपुर । नगर के ग्राम रामदासपुर नेवादा, शीतला चौकिया जौनुपर के समीप समरजीत प्रजापति के आवास पर उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री कैलाश नाथ प्रजापति के निर्देशन में जौनपुर के लिये जनपद इकाई का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता समरजीत प्रजापति ने किया। चुनाव में सर्व सहमती से लल्लन प्रसाद प्रजापति को अध्यक्ष, महेन्द्र कुमार प्रजापति को महासचिव, समरजीत प्रजापति को उपाध्यक्ष, सन्तोष प्रजापति को संगठन मंत्री व जितेन्द्र प्रजापति को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र प्रजापति ने किया। उक्त अवसर पर सुभम प्रजापति, श्रीराम प्रजापति, रामपलट प्रजापति, रामस्वारथ प्रजापति, राम आधार प्रजापति, दीपक प्रजापति, आकाश प्रजापति, मनीष प्रजापति, अरूण कुमार प्रजापति, दशरथ प्रजापति, आदर्श प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।