योग करने से विभिन्न प्रकार की बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_281.html
जौनपुर। राजा श्री कृष्णदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान पर
चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के चौथे दिन प्रथम सत्र में छात्र
अध्यापक दीपक कुमार सिंह के द्वारा शिविरार्थियों को योग सिखाया गया। दीपक
कुमार ने शिविरार्थियों को योग के महत्व और लाभ के सम्बन्ध में भी बताया।
कहा कि योग करने से विभिन्न प्रकार की बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि ‘‘करें योग, रहें निरोग’’ यह अक्षरशः सत्य है। आज अपने देश
ही नहीं बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लोग योग को अपना रहे हैं। योग
चित्तवृत्तियों का निरोध करता है।
इसके
उपरान्त मतदाता जागरूकत रैली निकाली गयी, उप प्राचार्य डा0 मयानन्द
उपाध्याय ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली मुख्य मार्गों से
होते हुए चयनित ग्रामसभा मीरपुर, विशेषरपुर, लखनपुर में गयी जहां लोगों को
मतदान के प्रति जागरूक किया गया और कहा गया कि आने वाले चुनावों में मतदान
करें। मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लें और एक अच्छी सरकार का निर्माण करें।
विशेष
शिविर के द्वितीय सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 राकेश यादव
समन्वयक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर व विशिष्ट अतिथि
शिक्षाविद डा0 बृजेश यदुवंशी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के
प्राचार्य डा0 विष्णु चन्द्र त्रिपाठी ने किया।
शिविरार्थियों
को सम्बोधित करते हुए डा0 राकेश यादव ने कहा कि अनुशासन सफलता की प्रथम
सीढ़ी है। अनुशासन से व्यक्तित्व का विकास होता है। छात्र देश के भविष्य
हैं। समाजसेवा पुनीत कार्य है। स्वयं सेवक समाज में व्याप्त कुरीतियों
बुराईयों को दूर करे। यही राष्ट्र सेवा है। आपने कहा कि समाज मजबूत होगा तो
राष्ट्र मजबूत होगा, इसके लिए स्वयंसेवक आगे आयें। विशिष्ट अतिथि
शिक्षाविद डा0 बृजेश यदुवंशी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्त्वि
विकास का सबसे बड़ा मंत्र है। छात्रों युवाओं को चाहिए कि देश में व्याप्त
बुराईयों को दूर करने के लिए आगे आयें।
प्राचार्य डा0 विष्णु
चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि आज के युवा आने वाले कल के भविष्य हैं। पढ़ाई के
साथ-साथ समाज सेवा भी जरूरी है। अनुशासित रहकर समाज की हर चुनौतियों को दूर
करने में सहायक है।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलन व
मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। लक्ष्य
गीत प्रिया मौर्या व गरिमा यादव ने गाया तथा स्वागत गीत आरजू व खुशबू ने
गाया।
संचालन डा0 सन्तोष पाण्डेय वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी ने किया।
इस
अवसर पर डा0 मनोज कुमार तिवारी, डा0 गोलोकजा कृष्ण द्विवेदी, डा0
चन्द्राम्बुज कश्यप, डा0 सुधाकर शुक्ल, सन्तोष शुक्ल, ओम प्रकाश, राम दरश
एवं छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन यादव सहित लोग मौजूद रहे।
भवदीय