जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला जेल में गोष्ठी आयोजित
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_185.html
जौनपुर। जिला जज अजय त्यागी के निर्देशन एवं सचिव सिविल
जज रवि यादव की देखरेख में एक विधिक साक्षरता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वाधान में आयोजित
किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक ए के मैत्रये, संधिकर्ता डॉक्टर दिलीप
कुमार सिंह, रिटेलर मनोज वर्मा, उप जेलर सुरेंद्र सिंह, बंदीगण, जेल के
कर्मचारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। महिलाओं के उत्पीड़न एवं बच्चों के
यौन उत्पीड़न एवं मानव तस्करी पर विशेष रूप से केंद्रित इस विषय पर सचिव रवि
यादव ने विधिक विधियों एवं संवैधानिक बिंदुओं का उल्लेख करते हुए इसकी
रोकथाम एवं स्त्रियों बच्चों को प्राप्त अधिकारों पर बल दिया राजविद्यायोग
केन्द्र दिल्ली के बाबा शिवसहाय द्वारा ज्ञानवर्धक एवं योग की बातें बताई
गई संधिकर्ता डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि जिस देश में नारिया देवी मानी
जाती हो और जहां उनकी पूजा हो और जहां उनके बच्चों को भगवान का रूप माना
जाता है वहां पर स्त्रियों का यौन उत्पीड़न एवं बाल श्रम बाल तस्करी घोर
अभिशाप गंभीर चिंता का विषय है जेल अधीक्षक ए के सिंह मिश्र ने भारतीयों व
बच्चों को जेल में दी जाने वाली सुविधाओं और सरकारी योजनाओं को विस्तार से
बताया। मनोज वर्मा एडवोकेट ने विधिक कानूनी बिंदुओं पर और संवैधानिक पहलुओं
पर विस्तार से चर्चा किया और उपस्थित महिलाओं बच्चों का संबोधन किया। सचिव
द्वारा 10 फरवरी को राष्ट्रीय वृहद लोक अदालत पर विस्तार से चर्चा किया।
इसके अलावा सुलह से अधिक मुकदमे का निस्तारण पर बल दिया गया। इस गोष्ठी का
सफल संचालन प्रीलिटिगेशन पीठ के सदस्य डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने तथा आभार
ज्ञापन ए के मिश्रा जेल अधीक्षक ने दिया।