दूसरे मदन मोहन मालवीय थे कमला प्रसाद
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_164.html
बादशाहपुर (जौनपुर)। बादशाहपुर में स्थित हिन्दू इण्टर कालेज के संस्थापक स्व० यमुनाप्रसादगुप्त का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि बीडीओ जयेश सिंह ने संस्थापक की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत कहा कि संस्थापक श्री गुप्त जी ने सन् १९२३में जो उक्त विद्यालय की स्थापना किया है वह शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य है। उसे भुलाया नही जा सकता है। सच माने तो वे क्षेत्र के दूसरे मदन मोहन मालवीय थे। ऐसे महापुरुष के जन्मदिन पर मुझे सम्मिलित होने का जो अवसर आयोजक मंडल ने दिया है उसके लिए मैं उन्हें ह्रदयसे साधुवाद देता हूं। विशिष्ट अतिथि सपा नेता भोलाराम सरोज ने कहा कि संस्थापक श्री गुप्त जी में असाधारण ब्यक्तित्व था। तभी वे २५ वर्ष की अवस्था में उक्त विद्यालय की स्थापना करने में सफल रहे। प्रधानाचार्य माता प्रसाद चैरसिया ने कहा कि बिट्रिश हुकूमत में विद्यालय खोलना बच्चों का खेल खिलौना नही था। लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि वे सच्चे देशभक्त थे। तभी इतना बड़ा काम किया था। विशिष्ट अतिथि बसपा नेता शैलेन्द्र साहू ने कहा कि भटक गई संस्था को संस्स्थापक के पद चिन्हों पर लाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जरुरत पड़ा तो आंदोलन होगा। अध्यक्षता राजमूर्ति तिवारी तथा संचालन अनिल तिवारी ने किया। शुभम गुप्त, विक्की, वीरेंद्र, योगेश कुमार गुप्त ने कार्यक्रम में सहयोग किया। संयोजक पूर्व प्रधानाचार्य विनय कुमार गुप्त तथा सह संयोजक बृजेश कुमार गुप्त ने आगुंतकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। मुख्य रुप से प्रधाना चार्य राम श्रृंगार शुक्ला,लल्लू तिवारी, श्याम शंकर पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, सीता राम पटेल, प्रदीप कुमार गुप्त, बिपिन गुप्त, राजेश प्रचेता, हरिशंकर, मुन्नू गुप्त आदि रहे।