आशीष गुप्ता बनाये गये विश्व हिन्दू सेवा संघ के नगर अध्यक्ष

जौनपुर। विश्व हिन्दू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विकास अग्रहरि की देख-रेख मंे बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदर्श तिवारी ने किया। प्रदेश महामंत्री/प्रवक्ता श्वेताब पाण्डेय के अनुमोदन पर नगर कार्यकारिणी का गठन करके घोषणा की गयी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि आशीष गुप्ता को नगर अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही उपाध्यक्ष राम आशीष साहू, रितेश श्रीवास्तव, गोपी मौर्या, महामंत्री शुभम मौर्या, रवि वर्मा, कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, सचिव राकेश बिन्द, अजय सेठ, महामंत्री अभिषेक विश्वकर्मा मनोनीत किया। इसके अलावा सूरज सिंह जफराबाद विस अध्यक्ष और विनोद यादव जिला सचिव बनाये गये। इसी क्रम में आगामी रामनवमी पर चर्चा करते हुये मंचासीन समस्त अतिथियों ने कहा कि जिलाध्यक्ष श्री तिवारी के नेतृत्व में समाज के अन्तिम व्यक्ति तक की सेवा और सुरक्षा की जायेगी। बैठक का संचालन जिला संयोजक सतीश मौर्य ने किया। इस अवसर पर आशुतोष सिंह, मुकेश सोनी, बृजेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में जिला उपाध्यक्ष रोहित मौर्य ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 6439677334750914577

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item