गुजरात में सरकार बनाने के करीब पहुंचकर हारी कांग्रेस: नदीम

  जौनपुर।  काग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि हम गुजरात में सरकार बनाने के करीब पहुंचकर हारे हैं। तीस सीटें तीन हजार से कम वोटों से हार गए। कांग्रेस केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा जनांदोलन छेड़ने जा रही है जिससे दोनों सरकारों की बुनियाद हिल जाएगी। वे गुरुवार को मुंगराबादशाहपुर के डिगुर सराय गांव में कांग्रेस के नेता ऋषिकेश सिंह  के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पंगु हो चुकी है। प्रदेश के तमाम आला अधिकारी भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं। यह जुमलेबाजों की सरकार है। दो लोकसभा व एक विधानसभा उप चुनाव मे कांग्रेस की शानदार जीत यह साबित कर रही हैं कि केन्द्र व भाजपा शासित प्रदेशों से जनता का मोह भंग हो गया है।
इस दौरान सत्यवीर सिंह , अफजाल अहमद, रमजान अली, डाक्टर बीएल वर्मा, फैसल हसन तबरेज, जीशान अंसारी, आजम राईन, कामरान अहमद, अनुपम, रूपेश सिंह , दिनेश, आदिल अंसारी, नसीम अहमद, माज अंसारी, सौदागर राईन, अब्दुल खालिक आदि मौजूद थे।

Related

politics 7889206559801390311

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item