जनपद की 5 टायलेन्टेड लड़कियों का हुआ चयन

जौनपुर। रविवार गहना कोठी द्वारा प्रायोजित फ्रैन्डस् गु्रप ट्रस्ट द्वारा आयोजित मिस यूपी क्वीन का प्री आडिशन  बदलापुर पड़ाव पर हुआ जिसमें जनपद के कई प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया। जिसमें सान्या सिंह, काजल गुप्ता, नेहा सिंह, अंजली सिंह व निखत परवीन का चयन किया गया। जनपद की प्रतिभाशाली लड़कियों को 14 अप्रैल को पुनः आडिशन में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। जिसका ग्रैन्ड फिनाले 22 अप्रैल को जनपद में होना है। इसके अलावा प्रदेश के कई जिले आजमगढ़, लखनऊ, आगरा, मेरठ, मिर्जापुर, शक्तिनगर, राय बरेली, वाराणसी, जैसे कई शहरों में अडिशन होना है। निर्णायक मण्डल के रूप में ज्योति कपूर, एक्टर नजर अब्बास मुम्बई, सैना डिसूजा दिल्ली, राम शर्मा, कोरियोग्राफर सलमान शेख शामिल रहें। इस मौके पर इस्तेयाक अहमद, सागर सिंह सोलन्की, तसनिम फातिमा, प्रीति गुप्ता, सुमित साहू, सूरज सेठ, स्वर्णीमा जायसवाल, सलीम खान, पूनम जायसवाल, आदि लोग उपस्थित रहे। अन्त में संस्था फ्रैन्डस् गु्रप ट्रस्ट के अध्यक्ष मिनाज शेख ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 8126482299792308563

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item