श्री मां शारदा शक्तिपीठ की रजत जयंती पर कार्यक्रम 3 मार्च से

जौनपुर। श्री मां शारदा शक्तिपीठ की रजत जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 3 मार्च से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगा। यह आयोजन नगर के परमानतपुर में स्थित माता मैहर मन्दिर के प्रांगण में होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये प्रधान न्यासी महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल ने बताया कि आज यह मन्दिर 25 वर्ष पूर्ण कर लिया है। इस उपलक्ष्य में 4 मार्च को प्रातः 6 बजे से माता मन्दिर में विराज समस्त देव विग्रहों का दरबार सजाया जायेगा। अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग और महाआरती के साथ प्रातः 9 बजे से श्रीरामचरितमानस का संगीतमय अखण्ड पाठ होगा। इसी तरह 4 मार्च को सायं साढ़े 4 बजे से होली मंगल मिलन होगा जहां कवि सम्मेलन के साथ ब्रज की होली पर झांकी की प्रस्तुति होगी। श्री जायसवाल ने बताया कि 5 मार्च को प्रातः 6 बजे से मां शारदा, राम दरबार सहित अन्य देव विग्रहों का दरबार सजाने के साथ महाआरती होगी। इसी क्रम में दोपहर 1 बजे के बाद से लेकर माता रानी की इच्छा तक भण्डारा चलेगा जिसमें भजन गंगा, देवताओं की झांकी व नृत्य आदि की प्रस्तुति होगी। आयोजक सत्य प्रकाश गुप्त ने समस्त भक्तों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर देव दर्शन व प्रसाद ग्रहण करने की अपील किया है।

Related

news 1973911962399239821

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item