किसान चौपाल के जरिए बढ़ाएगे किसानों की आय : डॉ0 रमेश चंद्र यादव

जौनपुर : किसानों को पारम्परिक खेती की व्यवस्था से हटाकर उन्हें तकनीकी खेती व सरकार की लाभकारी योजनाएं उपलब्ध कराकर किसानों की आय बढ़ाने का सार्थक प्रयास कृषि विभाग द्वारा शुरू हो गया है। खेती को लाभकारी बनाने की यह क्रान्ति जिले के गांव - गांव में चलने वाली किसान चौपाल से फैलाई जाएगी। डिप्टी पीडी आत्मा के नेतृत्व में कृषि विभाग की ओर से प्रत्येक बुधवार को गाँवो में किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमे किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती के गुर भी सिखाए जाएगे। उक्त बातें रविवार को सिरकोनी क्षेत्र के सलखापुर गांव के प्रगतिशील किसान जैविक रत्न उमानाथ यादव के आवास पर आयोजित किसान चौपाल में कही उन्होंने कहा कि तीव्र गति से बढ़ती हुई जनसंख्या, घटते हुए जोतो एवं जलवायु परिवर्तन के दौर में खेती को लाभकारी सौदा बनाना एक बहुत बड़ी चुनौती बन गई हैं।
खेती में वैज्ञानिक प्रशिक्षणों के आभाव में अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशको के प्रयोग से जहां भोजन विषैला बन गया है , भोजन से स्वाद गायब हो गया है वही मृदा की उर्वरता में भी निरंतर गिरावट आ रही है। उपज का वाजिब दाम नही मिलने और महगाई बढ़ने के कारण किसानों को खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। जिसके कारण किसानों की नई पीढ़ी खेती करने से मुंह मोड़ रही हैं जो भावी भविष्य के लिए शुभ नही है।
भारत सरकार , उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की आय दो गुनी करने के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। किसान इसका लाभ कैसे ले इसके लिए उनके गाँवो में उनकी कृषि प्रणाली के आधार पर उनकी आवश्यता वाली तकनीकीयो से उन्हें प्रशिक्षित करना वर्तमान समय की एक अनिवार्य आवश्यकता बन गई हैं। इसी क्रम में डिप्टी पीडी आत्मा रमेश चंद्र यादव के निर्देशन में कृषि विभाग प्रत्येक गाँव में किसान चौपाल का आयोजन कर रहा है जहां विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी / वैज्ञानिक किसानों को मृदा परीक्षण कराने , उन्नत किस्म के बीज चयन करने , फसल चक्र अपनाने , सही समय पर तकनीकी विधि से फसलों की वुआई से लेकर कटाई - मड़ाई एवं भंडारण तक की और खाद्य प्रसंस्करण , विपड़न की विस्तार से जानकारी देंगे। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, आत्मा योजना, कृषि  यंत्रीकरण योजना , पारदर्शी किसान सेवा योजना आदि के बारे मे विस्तार से जानकारी देंगे।
डिप्टी पीडी ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं बस जरूरत है कि हम सभी लोग मिलजुलकर देश की सभी संस्थाए मिलकर काम करे तो कृषि के क्षेत्र में जरूर योगदान होगा।

Related

news 1201617627632376439

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item