ठंड से राहत नहीं, यूपी में अभी और बढ़ेगी सर्दी

लखनऊ। प्रदेश में ठंड और कोहरे के असर ने लोगों को बेहाल कर रखा है। रविवार को मकर संक्रांति के दिन जब दिन में हल्की धूप निकली, तो लोगों के चेहरे पर एक मुस्कान आई। लोगों को लगा कि इससे ठंड से कुछ राहत मिलेगी पर पछुआ हवाओं के चलने से मौसम में गलन और अधिक बढ़ गई। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करने के लिए पहुंचने वालों की संख्या में भी खासी कमी देखी गई। अन्य दिनों के मुकाबले गलन और ठंड ने लोगों को और भी ठिठुरने पर मजबूर किया। प्रदेश में अधिकनम तापमान 19 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। जिससे मौसम में खासा सुधार नहीं नजर आया।
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते यहां भी शीत लहर चल रही है। साथ ही इनकी वजह से अक्सर बादल भी छाए रहते हैं। जब तक वहां बर्फबारी बंद नहीं होती, प्रदेश में ठंड यूं ही बनी रहेगी। फिलहाल आने वाले कुछ दिनों तक इस कड़कड़ाती ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। तापमान में और गिरावट लोगों को कांपने पर मजबूर करेगी।कड़कड़ाती ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कोहरे के चलते रेल और सड़क यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। वहीं किसान भी फसलों में होने वाले नुकसान से परेशान हैं। कई जिलों के स्कूलों को बंद कर करने के आदेश दे दिए गए हैं।

Related

news 4246300277864430278

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item