पूर्व राज्यपाल के निधन की गई शोकसभा

जौनपुर । सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कालोनी जौनपुर के तत्वाधान में पूर्व राज्यपाल टी.वी. राजेश्वर राव के निधन पर शोक सभा का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संजय उपाध्याय के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संजय उपाध्याय ने गहरा दुःख जताते हुए कहा कि पूर्व राज्यपाल टी.वी.राजेश्वर राव ने अपने कार्यकाल 2004-2009 में उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखन्नीय कार्य किया है जिसमें एक साथ चार वाइस चांसलर को एक साथ बर्खास्त कर शिक्षा जगत में ऐतिहासिक कार्य किया गया जिसमें जनपद के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वी.सी. प्रो. नरेश चन्द्र गौतम भी थे। वह जब पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के दौरे पर 2007 में आये तो मेरे द्वारा सामाजिक कार्य से प्रभावित होकर वह अलग से प्रोटोकाल के तहत बैठक गेस्ट हाउस में किये। वह शिक्षा के क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को भी दूर किया। जौनपुर के इतिहास से उन्हें गहरा लगाव था।   
        बैठक में शोक सभा में गिरीश श्रीवास्तव, ’गीरीश’ फूलचन्द्र भारती, नन्द किशोर सिंह एडवोकेट, इन्द्रजीत उपाध्याय, अशोक शर्मा, धीरेन्द्र सिंह, डा. राघवेन्द्र सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे। अन्त में दो मिनट का मौन रख श्रृद्धाजंलि दिया गया। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संजय उपाध्याय ने दी है।

Related

news 207028174335422795

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item