गृहणी महिलाएं सावधान ! कही भिखारीके वेश में महिलाएं आप को लूट न लें
https://www.shirazehind.com/2018/01/blog-post_372.html
नानक चंद्र त्रिपाठी
जौनपुर। सावधान !सावधान ! खासकर गृहणी महिलाएं अगर महिला भिखारियों का दल आप के दरवाजे पर भीख मांगने आ रही है तो उस दल से सावधान रहे क्यो कि ये महिलाए भिखारी के वेश में एक ठंग हो सकती है। जो आप को अपनी जाल में फसाकर पूरी गाढ़ी कमाई लूटकर फरार हो सकती है। यह मनगढ़न्त कहानी नही बल्की सच्ची खबर है। इसकी बानगी देखने को मिली है मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के छनेहता में सोमवार सायं मकर संक्रांति पर्व पर भिक्षा मांगने के बहाने आई ठग महिलाओं ने विवाहिता को बातचीत के दौरान कोई नशीला पाउडर सुंघाकर हजारों के जेवर उतारकर चंपत हो गई। विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि चार महिलाएं पर्व पर भिक्षा मांगने आई। घर पर बहू प्रिया को अकेली देखकर उससे बातचीत करने लगी। इसी बीच उसे कोई नशीला पाउडर सुंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। ठग महिलाएं बहू प्रिया के गले का मंगलसूत्र, कान में पहना झुमका व पायल उतार कर भाग गई। होश आने पर बहू ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन व आसपास के लोग महिलाओं की काफी खोजबीन की पर वे असफल रहे। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।