किसानो के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह
https://www.shirazehind.com/2017/12/blog-post_979.html
जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री किसान मशीहा
स्व.चौधरी चरण सिंह का 115 वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष
डा.सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में सिंचाई विभाग स्थित डाक बंगले पर मनाया
गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. चौधरी साहब की मूर्ति पर
पधाधिकारी/कार्यकर्ताओं द्वारा मार्ल्यापण कर किया गया। तत्पश्चात गोष्ठी
को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा. सिंह ने उनके व्यक्तित्व एंव
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री रहते हुए किये गये कार्यो के बारे में बताया
और कहा कि चौधरी साहब किसानो, मजलूमो, गरीबो के मशीहा थे।
उधम
सिंह यादव ने चौधरी साहब के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से बताया।
प्रदेश महासचिव रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि जब-जब मौका मिला किसानों
गरीबो के हित में चौधरी साहब ने कार्य किया। उनके शासनकाल में अधिकारी,
कर्मचारी ईमानदारी से कार्य करते थे। आज तो बेईमानी ही सरकार की पहचान बन
चुकी है। समरजीत यादव ने कहा कि चौधरी साहब के कार्यकाल में सरकार की हनक
थी कर्मचारी समय से पहुचते एवं कार्य करते थे घूस के नाम से डर जाया करते
थे उनके बाद किसी भी सरकार की हनक कायम नही हो पायी । अन्य वक्ताओं में
संजय सिंह, डा.एस.ए रिजवी, महेन्द्र विश्वकर्मा, धनीराम यादव, राजेन्द्र
प्रसाद यादव, सुनील सिंह, दयाराम चौहान, विनय कुमार यादव, तारिक अली खां,
मो. अरिफ अकबल, शमशेर अली, आले रज़ा, अहमद अली, बाकेलाल शुक्ला, अख्तर अली,
आादि रहे।