अंतर विश्वविद्यालयीय खो खो पुरूष प्रतियोगिता शुरू
https://www.shirazehind.com/2017/12/blog-post_96.html
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के
एकलव्य स्टेडियम में शनिवार को पांच दिवसीय पूर्वी क्षेत्र अंतर
विश्वविद्यालयीय खो खो पुरूष प्रतियोगिता शुरू हुई। यह प्रतियोगिता
विश्वविद्यालय को भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली द्वारा आवंटित की गई
है।
प्रतियोगिता का
उद्घाटन इंजीनियरिंग संस्थान के प्रोफेसर बीबी तिवारी ने किया उन्होंने
बतौर मुख्य अतिथि कहा कि खेल के माध्यम से खिलाड़ियों का व्यक्तित्व विकास
होता है। विशिष्ट अतिथि कुलसचिव संजीव सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
किया। अध्यक्षीय संबोधन में अधिष्ठाता छात्र कल्याण अजय द्विवेदी ने कहा कि
खिलाड़ी राष्ट्र व समाज के निधि हैं। आयोजन सचिव डॉ प्रशांत राय ने स्वागत
एवं अशोक कुमार सिंह ने संचालन किया।
पहले
दिन दुर्ग विश्वविद्यालय एवं विनोबा भावे विश्वविद्यालय के बीच हुए खेल
में दुर्ग विश्वविद्यालय ने 19 अंक से अपनी विजय दर्ज कराई। बिलासपुर
विश्वविद्यालय एवं सरगुजा विश्वविद्यालय के मैच में बिलासपुर विश्वविद्यालय
की टीम 25 अंक से जीती।
पूर्वांचल
विश्वविद्यालय की टीम का बेरहमपुर विश्वविद्यालय से हुए मैच में पूर्वांचल
विश्वविद्यालय 10 अंक से विजई हुई। वही उत्कल विश्वविद्यालय उड़ीसा व
वीकेएस विश्वविद्यालय आरा के बीच हुए मैच में उत्कल विश्वविद्यालय की टीम
24 अंक से विजई हुई।महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी एवं डीडीयू
गोरखपुर विश्वविद्यालय की वाक ओवर मिला।
निर्णायक
की भूमिका में डॉ आनंद प्रकाश,लालबहादुर यादव, अवधेश कुमार, शैलेंद्र
प्रताप सिंह, जयंत सरकार,आलोक यादव, विनय जायसवाल, संतोष सिंह एवं सुरेंद्र
पटेल शामिल रहे।
इस अवसर
पर क्रीडा अध्यक्ष डॉ एस पी सिंह, क्रीडा सचिव डॉ शेखर सिंह, डॉ रामाश्रय
शर्मा, देवेंद्र कुमार सिंह, डॉ आलोक दास, रजनीश सिंह, मोहन चंद्र
पांडे,अमलदार यादव, सुशील प्रजापति, अरुण सिंह, सत्येंद्र सिंह समेत तमाम
लोग मौजूद रहे।