
जौनपुर। अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि छह
लोग घायल हो गए। शाहगंज के सुल्तानपुर मार्ग स्थित बाईपास तिराहे पर
सोमवार को टैंकर की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो
गई। घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच
कर रही है। सरपतहां थाना क्षेत्र के गजरिया गांव निवासी चंद्रदेव यादव (58)
दोपहर तकरीबन 12 बजे बाद बाइक से घर लौट रहे थे। दादर पुल बाईपास तिराहा
पहुंचने पर उनकी मोटर साइकिल टैंकर के नीचे आ गई।दुर्घटना में चंद्रदेव
यादव की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना में बदलापुर क्षेत्र की है। यहां
तियरा मोड़ पर सवारी जीप व पिकअप की भिडंत में एक वृद्ध गंभीर रुप से घायल
हो गया। घायल की पहचान नहीं हो सकी है। इसके अलावा चंदवक के जमुनीबारी गांव
के समीप बोलेरो व ऑटो की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत
गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। तेज
रफ्तार व यातायात नियमों का पालन नहीं करने की वजह से दुर्घटनाएं बढ़ रही
हैं। यातायात पुलिस की ओर से लापरवाह लोगों पर कार्रवाई के बाद भी मामले
नहीं थम रहे हैं।