
जौनपुर। गुजरात व हिमांचल प्रदेश में भाजपा की जीत के साथ ही लोकसभा 2019 की शुरुआत हो गई है। इस जीत से निश्चित ही कार्यकर्ताओ के अंदर नई ऊर्जा व उत्साह का संचार हुआ है।उक्त बातें भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कही।यह जीत कार्यकर्ताओं एवं संगठन की जीत है।इस जीत के मायने यह भी है कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता समाज मे लोगो के बीच हमेशा सक्रिय रहता है साथ ही उनके सुख दुख में सदैव उपस्थित रहता है। जबकि अन्य विपक्षी दल चुनाव के समय ही जनता से सम्पर्क बनाती है। इसके पूर्व जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी करके जीत का जश्न मनाया। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामसिंह मौर्य, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह,जिला मंत्री राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, मनोज दुबे,धर्मपाल कनौजिया,कोषाध्यक्ष पीयूष गुप्ता,मीडिया प्रभारी अभय कुमार राय,दिव्या सिंह,मण्डल अध्यक्ष आशीष गुप्ता,संजय पाठक,शिवशंकर गुप्ता,राकेश विश्वकर्मा,अमित श्रीवास्तव,सन्तोष गुप्ता,भूपेंद्र पांडेय,शिवांश सिंह,सुरेंद्र जायसवाल,सदानंद शुक्ला, सतीश त्यागी,सन्तोष मौर्य, सरस गौड़,शरद टण्डन सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।