शारदा सहायक में छोड़ा जाय पानी

  जौनपुर।  भारतीय किसान यूनियन अवध गुट की जिला इकाई ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में बुधवार को जिला मुख्यालय पर पंचायत किया तथा मुख्य मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम सनेही पटेल ने कहा कि शारदा सहायक नहर में पानी 12 माह छोड़ा जाय जिससे किसान हर प्रकार की खेती कर सकें। ब्लाकों पर किसान गोष्ठी करके उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी जाय। धान विक्रय केन्द्र पर व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त किया जाय व पात्रों को जिनका नाम ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी को सुविधा शुल्क नहीं दिया गया उनको अपात्र घोषित कर उनका नाम पात्र गृहस्थी से काट दिया गया। सभा को एलबी पाल, वंश बहादुर सिंह, प्रदीप कुमार गौतम, विनोद कुमार, सीताराम पटेल, सीमा पाठक आदि ने सम्बोधित किया।

Related

news 3206808770336472541

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item