हैंडपम्प खराब होने पर छात्रों ने हफ्ते में दूसरी बार किया प्रदर्शन


मुफ्तीगंज ( जौनपुर )  धर्मापुर ब्लाक के धर्मापुर ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय बहोरा का पुरा में लगा इंडिया मार्का हैंडपम्प महीनों से खराब पड़ा हुआ है। जिससे पानी पीने के लिये बच्चों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को बच्चों ने बिगड़े  हैंडपम्प को  लेकर एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार प्रदर्शन किया। अभी 6 दिन पहले ही इसी हैंडपंप को बनवाने के लिए छात्रों ने प्रदर्शन किया था।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीतम सिंह ने बताया कि कई बार बीडीओ, बीईओ और ग्राम प्रधान को सूचना दिया गया। लेकिन हैंडपम्प नहीं बनवाया गया।
इस सम्बंध धर्मापुर के बी डी ओ राम चरन यादव से क्षेत्रीय सवांददाता ने बात की तो उन्होंने कहा कि एक लिखित सुचना कार्यालय में प्रधानाध्यपिका से भेजवा दीजिये।बनवा दिया जायेगा। जब की प्रधानाध्यापिका प्रीतम सिंह ने बताया कि हम ने खुद ब्लॉक में जा कर इस समस्या की लिखित शिकायत सुचना दिए है।बडीओ धर्मापुर भी इस समस्या को गंभीरता से नही ले रहे हैं। धर्मापुर की बीईओ सुधा वर्मा ने कहा कि मैंने भी इस समस्या के बारे में ब्लॉक के कर्मचारियो से अवगत कराया है लेकिन अभी तक हैंडपंप बन नही सका। अब समस्या यह है कि इस बिगड़े हुए हैंडपंप को बनवाने के लिए न तो बडीओ रूचि ले रहे हैं और न ही ग्राम के सेक्रेटरी और स्कूल के 107 बच्चे दूर जा के पानी पीने को विवश हैं। ग्राम प्रधान बदामा देवी के पति लालचन्द यादव का कहना है कि ग्राम के सेक्रेटरी की लापरवाही के चलते हैंडपंप नहीं बन पा रहा है। सेक्रेटरी गांव में नहीं आ रहे हैं। जिससे समस्या उत्पन्न है।

Related

news 6119522253238966853

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item