महिलाओ का उत्पीङन रोकने के लिए हुआ मंथन

जौनपुर।  महिला एवं बाल अधिकार मंच के गठन के सम्बन्ध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय बैठक का अयोजन किया गया। बैठक में जिला समन्यवक महिला समाख्या रजनी सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल अधिकार मंच प्रदेश के सात जनपदों में उन्तीस ब्लाकों में संचालित है जिसके माध्यम से घरेलू हिंसा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, नारी अदालत, नारी संजीवनी केन्द्र, महिला समूह का गठन, सहयोगिनी के माध्यम से महिला के साथ दुर्वव्यवहार, यौन शोषण, बाल श्रम, बाल बिवाह आदि पर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को एकत्र कर जागृति पैदा करते हुए उनके अधिकार के बारे में बताया जाता है तथा उन्हें न्याय दिलाया जाता है। इसमें ग्रामपंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानों, अध्यापकों व ब्लाक स्तर पर खण्ड विकास अधिकरी, आशा बहुएं, ए.एन.एम. आदि लोगों से संवाद करते हुए महिलाओं एवं किशोरियों को राहत पहुंचाने व न्याय दिलाने का कार्य मुख्य रूप से किया जाता है।  महिला समाख्या पिछड़े/दलित बस्ती को चिन्हित करते हुए कार्य करती है। 
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ओ.पी.सिंह ने महिला समाख्या संस्था को आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही निर्देश जारी करेंगे कि आशा बहुएं व ए.एन.एम. महिला समाख्या बैठक में प्रतिभाग करें तथा अपने कार्यक्रम में महिला समाख्या से सहयोग लें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में मानसिक एवं विक्षिप्त व्यक्तियों के लिए चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है जिसके लिए दो बेड की व्यवस्था कर दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर उनका सहयोग लिया जा सकता है। 
जिला प्रोबेशन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा यूनीसेफ उत्तर प्रदेश के सहयोग से हक से परियोजना शुरू की गयी है जिसमें ब्लाक/ग्राम स्तर पर महिला समाख्या के माध्यम से महिला एवं बाल अधिकार मंच का गठन किया जाना है। महिला एवं बाल अधिकार मंच में घरेलू हिंसा, बाल बिवाह, बाल श्रम पर कार्य करते हुए गांव की जनता को शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद के 5 ब्लाकों करंजाकला, सोंधी, मछलीशहर, मड़ियाहूं एवं बरसठी में महिला एवं बाल अधिकार मंच का गठन किया जाना है। अगले सत्र में समस्त ब्लाकों को आच्छादित किया जाना है। 
कार्यक्रम में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति अनिल कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में बाल कल्याण समिति सदस्य आनन्द प्रेमधन, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, बीईओ चन्द्रशेखर यादव, लेखाधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक रमाशंकर निषाद, जिला समन्वयक सन्नो राय सहित महिला समाख्या की सहयोगिनियों एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

Related

news 2205455757119466298

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item