आओ कहें AIDS को ना, जिंदगी को हाँ

जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय जहुरुद्दीनपुर न्याय पंचायत बुमकहां, सुइथाकला के प्रांगण में आज कटपुतली के माध्यम से बच्चों को विश्व एड्स दिवस 🚑 पर इस रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई की यह रोग क्या है, क्यों होता है और इसके क्या बचाव हैं।
बच्चों को कटपुतली के माध्यम से खेल-खेल में हँसते हँसाते गंभीर रोग के बारे में जानकारी दी गयी। कटपुतली में भाई - बहन (धीरू-छोटकी) इन दो पात्रो के माध्यम से इस जानलेवा रोग के बारे में बताया गया।कटपुतली का खेल विद्यालय के सहायक अध्यापक सिंह शिवम् ने प्रस्तुत किया जो की बहुत ही मजेदार था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अनिल कुमार जी ने बच्चों को इस रोग की जानकारी को अपने घर के सभी सदस्यों तक पहुँचाने का आह्वाहन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षिका इसरावती व् सुनीता जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related

news 3540930780166587330

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item