चौधरी चरण सिंह स्मारक राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता केराकत में 4 जनवरी सेः राजेश साहू
https://www.shirazehind.com/2017/12/4_19.html
जौनपुर।
केराकत स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एकेडमी के तत्वावधान में चौधरी चरण सिंह
स्मारक राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित हुआ है जो
केराकत के नार्मल स्कूल के मैदान पर 4 जनवरी से शुरू होगा जिसका समापन 14
जनवरी को होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति के संरक्षक राजेश
साहू ‘राजू’ ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में तमाम टीमें हिस्सा लेंगी।
साथ ही उक्त अवसर पर यादव समाज ट्रस्ट परिवार के लालजी रामलखन यादव, अवध
नारायण यादव, राजेन्द्र बहादुर यादव, जनार्दन यादव, बिरजू यादव के अलावा
मुम्बई धर्मेन्द्र पाण्डेय और मुन्ना भाई का आगमन हो रहा है। वहीं संरक्षक
राजीव साहू बबलू ने बताया कि उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिये अध्यक्ष
दूधनाथ यादव, कोषाध्यक्ष सन्तराम निषाद, प्रबन्धक विनोद गुप्ता, वरिष्ठ
उपाध्यक्ष सुशील सोनकर, उपाध्यक्ष कयाम खान, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव,
मीडिया प्रभारी राजेश यादव के अलावा सदस्य पीयूषकांत यादव, स्वतंत्र यादव,
पंकज गुप्ता, मनीष सोनकर, सन्तोष सोनकर, जयसिंह चौहान सहित अन्य लोग लगे
हुये हैं।