वालीबाल खिलाड़ी चयन प्रतियोगिता 31 दिसम्बर को
https://www.shirazehind.com/2017/12/31.html
जौनपुर।
जिला वालीबाल संघ की बैठक अश्वनी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जहां
सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि विगत वर्षाें की भांति इस वर्ष की
प्रतियोगिता नगर के टीडी इण्टर कालेज के मैदान पर होगा। यह प्रतियोगिता
आगामी 31 दिसम्बर दिन रविवार को प्रातः 9 बजे से शुरू हुआ जिसका समापन उसी
दिन शाम को 4 बजे होगा। बताया गया कि उक्त प्रतियोगिता में जनपद के ही
खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे जिसके माध्यम से 12 महिला और 12 पुरूष खिलाड़ियों का
चयन किया जायेगा। चयनित खिलाड़ी देवरिया मंे आगामी 3 से 7 जनवरी 2018 तक
आयोजित उत्तर प्रदेश सीनियर वालीबाल स्टेट चैम्पियनशिप में प्रतिभाग
करेंगे। इसी क्रम में खिलाड़ी चयन प्रतियोगिता का अध्यक्ष संजय यादव, सचिव
जितेन्द्र सिंह और कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह को चुना गया। अन्त में जनद के
सभी क्लबांे से आह्वान किया गया कि अपनी टीम का पंजीकरण 29 दिसम्बर तक
अवश्य करा लें। बैठक में रमेश चन्द्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, सुरेश यादव,
राजमनि यादव, आलोक सिंह, हर्ष सिंह, आजाद चन्द्रशेखर उपाध्याय, धनन्जय सिंह
सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में जिला वालीबाल संघ के सचिव विजय सिंह
बागी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।