पदम भूषण प्रो0 श्री कृष्ण जोशी होंगे दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय  में आगामी 22 जनवरी 2018  को आयोजित हो रहे   दीक्षांत समारोह की तैयारियों के मद्देनज़र समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए  कुलपति प्रोफ़ेसर  डाॅ0 राजाराम यादव ने  बताया कि  देश के प्रख्यात वैज्ञानिक , वैज्ञानिक  तथा ओद्यौगिक अनुसंधान परिषद भारत के पूर्व महानिदेशक एवं   पदम भूषण प्रो0 श्री कृष्ण जोशी  दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि   होंगे। उन्होेंने कहा  कि इस अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय   के मुख्य न्यायाधीश    न्यायमूर्ति दिलीप बाबासाहेब भोसले को मानव सेवा ,प्रशासन एवं न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डाक्टर ऑफ लॉज़ तथा  दिव्य प्रेम सेवा मिशन  हरिद्वार के  अध्यक्ष   श्री आशीष  गौतम को मानव ,समाज एवं राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विश्वविद्यालय द्वारा  डी0लिट्  की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा ।  दीक्षांत समारोह आयोजन समिति  के संयोजकों से विंदुवार समीक्षा करते हुए  उन्होंने सभी से   समयान्तर्गत   कार्य सम्पादित  करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर कुलसचिव संजीव सिंह ,प्रोफ़ेसर बीबी तिवारी , डॉ एके श्रीवास्तव , डॉ अजय द्विवेदी ,डॉ मानस पांडेय ,डॉ अजय  प्रताप सिंह, डॉ वंदना राय ,डॉ वीडी शर्मा ,डॉ अविनाश पाथर्डीकर,डॉ मनोज मिश्र ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ राजकुमार सोनी ,डॉ दिग्विजय सिंह राठौर , डॉ आशुतोष सिंह ,डॉ अवध बिहारी सिंह,डॉ रुश्दा आज़मी ,डॉ के यस  तोमर,डॉ  संजय श्रीवास्तव ,अमलदार यादव ,रामसूरत यादव ,अशोक सिंह ,अनिल श्रीवास्तव ,श्याम श्रीवास्तव ,पंकज सिंह सहित लोग उपस्थित रहे। 

Related

news 4071013252603561927

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item