संजय यादव ने किया सघन जनसम्पर्क, मिला भारी समर्थन
https://www.shirazehind.com/2017/11/blog-post_892.html
जौनपुर। शाहगंज नगर पालिका के अध्यक्ष पद की समाजवादी पार्टी
की प्रत्याशी सावित्री साहू के पक्ष मे पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव 'ललई'
के भाई संजय यादव एडवोकेट ने नगर मे सघन जनसम्पर्क अभियान सोमवार को भी
रहा।
नगर निकाय चुनाव में महज कुछ घंटे शेष रह गये है। आज शाम को शोर गुल के साथ प्रचार थम जाएगा। शाहगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी के लिये। संजय यादव अपने समर्थकों के साथ नगर के कई वार्डों में जाकर लोगों से सपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
नगर निकाय चुनाव में महज कुछ घंटे शेष रह गये है। आज शाम को शोर गुल के साथ प्रचार थम जाएगा। शाहगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी के लिये। संजय यादव अपने समर्थकों के साथ नगर के कई वार्डों में जाकर लोगों से सपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
उन्होंने कहा कि शाहगंज विधायक भी पार्टी के है, जैसे आप
लोगों ने विधानसभा के प्रत्याशियों का समर्थन देकर बहुमत दिया उसी तर्ज पर
शहर की महिला को विजयी बनाने के लिए आप पार्टी का और सावित्री जी का समर्थन
करें ताकि विकास में किसी भी प्रकार की कोई रुकावट न आने पायें।
उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी को मौका मिला तो नगर पालिका के
अधिकारीगण कर्मचारीगण और खुद पालिकाध्यक्ष जनता के बीच रहेंगे और लोगों को
हो रही तमाम समस्याओं का निराकरण होगा। सफाई कर्मचारियों के नम्बर एवं
उनकी उपस्थिति जनता के बीच सुनिश्चित की जायेगी। जिससे जनता को सफाई को
लेकर कोई असुविधा न हो क्योंकि शहर में सबसे अधिक समस्यायें नाली-खड़ंजा को
लेकर आती है अगर नगर पालिका हमारे पास नहीं होगी तो हम सम्पूर्ण विकास
करने में समर्थ नहीं हो पाएंगे। मार्केट एवं सामाजिक स्थलों पर महिलाओं के
लिए शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध की जायेगी एवं पेयजल, बिजली एवं अन्य
सुविधाएं भी जनता तक सीधे पहुंचाई जाएंगी। इससे पहले चुने गए नगर
पालिकाध्यक्ष की ओर से शहर का विकास नहीं कराया गया ये जनता के साथ धोखा
है। इस बार जनता ऐसे लोगों को अपना समर्थन नहीं देगी।
जनता का वोट विकास की इच्छाशक्ति रखने वाले प्रत्याशी को
जाएगा। पिछले पालिकाध्यक्ष की ओर से शहर की जनता को स्वच्छ पेयजल तक मुहैया
नहीं करवा पाया गया। नगर विकास को लेकर समरसेबल टंकी की मरम्मत एवं रखरखाव
को लेकर भी नगर पालिका असफल रही है।
इस दौरान नयी आज़मगढ़ रोड, पुरानी बाज़ार, पुरानी चुंगी
घासमंडी सहित क्षेत्रों व बस्तियों में जनसम्पर्क किया गया। साथ ही सपा को
सेवा करने का अवसर मांगा। इस मौके पर सावित्री साहू ने कहा कि नगर का
सर्वांगीण विकास करना ही मेरा उद्देश्य है। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों
पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समर्थक मौजूद रहे।