नगर पालिका पर कमल खिलते ही जौनपुर के लिए खुल जायेगा सरकारी खजाना: केशव मौर्या

जौनपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या चुनाव प्रचार समाप्त होने से चंद घंटे पहले जौनपुर आकर चुनावी फिजा को बदल गये। उन्होने मतदताओ को खूब रिझाने का प्रयास किया। उन्होने कहा कि भाजपा प्रत्याशी किरन श्रीवास्तव को जीतने के बाद जौनपुर नगर पालिका समेत सभी नगर पालिकाओ और नगर पंचायतो के लिए सरकारी खजाना खोल दिया जायेगा। उन्होने साफ कहा कि नगर पालिका के अंदर इस कदर विकास किया जायेगा कि महानगरो में रहने वालो लोग भी यही रहना पसंद करने लगेगे। केशव मौर्या ने सपा बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन तीनो पार्टियों के पास कोई एजेण्डा नही है। ये तिकड़ी केवल दुनियां के सबसे मजबूत नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पीछे करने की कोशिश में लगे है। उन्होने यह भी कहा कि जो भू माफिया सरकारी जमीन पर कब्जा करके इमारते खड़ी किया है उस पर मेरी सरकार बुल्डोजर चलाने में नही हिचेगी। यदि गरीब आदमी किसी प्रकार से सरकारी जमीन पर काबिज है तो उसको हटाने से पहले उसके घर का इंतजाम करने के बाद ही अतिक्रमण को हटाने का काम करेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारो में अपराधियों के हौसले बुलंद थे। पुलिस उन पर कार्यवाही करने से डरती थी। लेकिन मेरी सरकार में यदि पुलिस पर अपराधी गोली चलायेगा तो हमारी पुलिस उन पर फूल नही बरसायेगी बल्की गोली का जवाब गोली से देगी। अंत में उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओ का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ के बदौलत केन्द्र और प्रदेश में हमारी सरकार बनी है। इस लिए अधिकारी कार्यकर्ताओ का सम्मान करने के साथ वे जो भी जन समस्याओ को लेकर जाय उसका निस्तारण शीघ्र किया जाय।

Related

news 2119864737048738117

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item