सपा से बदला लेने के लिए भूखी शेरनी बनकर भाजपा का चुनाव प्रचार कर रही है मां-बेटी


जौनपुर। इस बार के चुनाव में एक मां बेटी मात्र दो दिन के भीतर मतदाताओ के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गयी है। मां बेटी का एक ही मकसद है। सपा सरकार हुए अपने साथ अत्याचार का बदला लेना और भाजपा सरकार में मिले न्याय का कर्ज उतारना। ये दोनो अबलाए सपा सरकार में हुए कब्जा हुई अपनी जमीन को वापस पाने की लड़ाई में सबला बन चुकी है। मां बेटी भूखी शेरनी की तरह सपा प्रत्याशी को बुरी तरह से पराजित करने के लिए अपने दर्जनो समर्थको के साथ सूबह से लेकर देर रात भाजपा प्रत्याशी किरन श्रीवास्तव के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही है। सबसे खास बात यह है कि इनके साथ चुनाव प्रचार करने वाले भजपा के कार्यकर्ता नही बल्की इनके समर्थक है।  
उषा मौर्या ने बताया कि सन् 2013 में फर्जी बैनामे के अधार मरदानपुर मोहल्ले के निवासी उषा मौर्या की 65 विस्वा बेशकीमती जमीन को पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने अपने एक करीबी अपने नाम करा लिया था। नाम जरूर मंत्री के गुर्गे का था लेकिन उस पर मंत्री का कब्जा था। मंत्री खुद उषा मौर्या द्वारा किये गये स्टिंग आपरेशन में कबूल किया था। उषा अपनी जमीन वापस पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ ही तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लेकर कई सपा के मंत्रियों तक के दरवाजा खटखटाया था लेकिन न्याय नही मिली। इस लड़ाई के दरम्यान उषा ने दो बार राज्यपाल रामनाईक से मुलाकात करके न्याय की गुहार लगायी थी। लेकिन सपा शासन होने के कारण उसे न्याय नही मिल पायी। 2017 विधानसभा चुनाव में सपा तख्त पलटने के बाद सूबे में आयी भाजपा सरकार में उषा को न्याय मिल गयी। शासन के आदेश जिला प्रशासन ने उसकी जमीन वापस दिला दिया। भाजपा सरकार में अपनी जमीन मिलने के बाद से ही उषा मौर्या भाजपा की मुरीद हो गयी। उषा सपा सरकार से बदला लेने और भाजपा की कर्ज उतारने के लिए सही समय की तलास करके नगर निकाय चुनाव में भाजपा की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष ग्रहण करने के बाद तुफान हो गयी है। अपनी बेटी उजाला और दो दर्जन से अधिक समर्थको के साथ सूबह से लेकर देर रात भाजपा प्रत्याशी किरन श्रीवास्तव को जीताने के लिए पूरी ताकत लगा दिया। तन मन और धन से केवल सपा प्रत्याशी को बुरी तरह से हराने और भाजपा को विजय श्री दिलाने के लिए जुट गयी है। 
आज उषा मौर्या बेटी उजाला मौर्या अपनी टीम के साथ मौर्या बाहुल्य वार्ड बेगमगंज मैनीपुर समोपुर और जगदीशपुर गांवो में जाकर व्यापक चुनाव प्रचार किया।
उषा मौर्या के साथ मनीष तिवारी, मनोज तिवारी, सिमरन तिवारी , रेनू मौर्या, देवी यादव, सन्नी मौर्या, दीपक मौर्या, अमन मौर्या, गुलशन मौर्या , नीरज मौर्या ,जगदीश मौर्या, नीरज सोनकर, दीपू सोनकर, प्रतीक जायसवाल, विवेक मौर्या, आशीष, आंनद मौर्या और सुरेश मौर्या समेत भारी सख्या में लोग मौजूद रहे।






Related

politics 2979666538677484518

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item