ईद-ए-मिलाद 2 दिसम्बर को, जिला प्रशासन ने बनायी रणनीति

जौनपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट रमेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि इस वर्ष ईद-ए-मिलाद चन्द्र दर्शन के अनुसार 2 दिसम्बर को मनाया जायेगा। इस त्योहार में नगर के विभिन्न भागों में शिया व सुन्नी सम्प्रदाय द्वारा सजावट का आयोजन किया जाता है। इस दौरान साम्प्रदायिक संवेदनशीलता निरंतर बनी रहती है जिससे विशेष सतर्कता की आवश्यकता होती है, नगर मजिस्ट्रेट तथा समस्त उप जिला मजिस्टेªट विशेष रुप से यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके अधिकार क्षेत्र में उक्त त्योहार शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो। क्षेत्राधिकारियों/थानाध्यक्षों को चाहिये कि उप जिला मजिस्टेªट व अन्य मजिस्टेªट जो शान्ति व्यवस्था कायम करने के लिये ड्यूटी पर लगाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जौनपुर साम्प्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील जिला है। उक्त त्योहार पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली सहित अन्य स्थानों पर 2 दिसम्बर को मजिस्टेªटों की ड्यूटी नगर क्षेत्र में लगायी जाती है जिसमें सुभाष सिंह सहायक अभियन्ता शारदा सहायक खण्ड 36 को थाना कोतवाली पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 6 बजे तक, रामजन्म यादव सीडीपीओ करंजाकला सायं 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक, रघुनाथ मिश्र उप प्रभागीय वनाधिकारी पुलिस चौकी सरायपोख्ता पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 6 बजे तक, सतीश मौर्य अपर जिला सहकारी अधिकारी सहकारिता का पुलिस चौकी सरायपोख्ता सायं 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक तैनात किया गया है। उक्त के अतिरिक्त अन्य उप जिला मजिस्टेªट अपने मुख्यालय थाना पर उपरोक्त तिथि पर उपस्थित रहकर शान्ति एवं विधि व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। नगर मजिस्टेªट तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस नगर साथ भ्रमणशील रहकर स्थिति की जानकारी प्रत्येक समय करते रहेंगे और उनका यह कार्य लगातार चलता रहेगा, क्योंकि इसका कार्यक्रम रात-दिन बराबर चलता रहता है। नगर मजिस्टेªट नगर क्षेत्र में भी समन्वय स्थापित करते रहेंगे। जिला विकास अधिकारी जिला कमाण्डेन्ट होमगार्डस एवं डीओ पीआरडी मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे जिनकी ड्यूटी आवश्यकतानुसार लगायी जायेगी। उन्होंने बताया कि अपर जिला मजिस्टेªट वित्त एवं राजस्व समस्त व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे तथा अन्य मजिस्टेªट इनके निर्देशन में कार्य करेंगे।

Related

news 6863636902436656831

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item