धनतेरस पर दुकानों पर चहुंओर धनवर्षा

 जौनपुर। जिस पल का दुकानदारों और ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार था आखिरकार वह घड़ी आ गई। मंगलवार को धनतेरस पर चहुंओर धनवर्षा हुई। लोग सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारी किये। दुकानों और शोरूम पर पांव रखने की जगह नहीं मिली। अच्छा कारोबार की उम्मीद लगाए बैठे रिटेलर्स की झोलियां भर गयी। बाजार जानकारों की मानें तो धनतेरस पर 200 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। धनतेरस पर लोग सभी प्रकार की चीजें खरीदते हैं। चाहे वह कटोरी हो या बाल्टी, टब, झाड़ू हो। रोजमर्रा का कोई भी सामान हो। इसके साथ ही घर को सजाने के लिए सजावटी सामान लोगों की प्राथमिकता में रहता है। दीपावली के दो दिन बाद तक घर सजे रहते हैं। सजावटी सामान में जैसे बेल, सजावटी फूल, पोस्टर, रंगीन एलईडी आदि चीजें खरीदेंगे। एक-दूसरे को देने के लिए उपहार-गिफ्ट भी खरीदते हैं। ड्राई फ्रूट पर लोगों का विशेष जोर रहता है। दीपावली पर बड़े स्तर पर मिलावटी मिठाई की बिक्री होती है। लोग इससे बचने के लिए भी ड्राई फ्रूट अधिक खरीदते हैं। दीपावली पर बच्चे से लेकर सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं। इसकी खरीदारी धनतेरस पर ही कर लेते हैं। लोग धनतेरस पर एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, गीजर, मोबाइल, एसी समेत घरेलू उपयोगी की चीजें अधिक खरीदते हैं। क्योंकि, दीपावली पर इन चीजों की खरीद पर छूट मिलती है। लोगों को अगर खरीदारी के साथ कोई उपहार या गिफ्ट भी मिलेगा तो कौन नहीं खरीदना चाहेगा। इस बार दीपावली पर युवाओं की पहली पसंद मोबाइल है। धनतेरस पर बाजारों में रौनक छायी रही। लोगों ने शाम को दुकानों पर जाकर अपनी पसंद की चीजों को खरीदा। धनतेरस पर चार पहिया, दो पहिया, कमर्शियल वाहन, बर्तन, इलेक्ट्रानिक-इलेक्ट्रिकल, ड्राई फ्रूट, सजावटी सामान, फर्नीचर, कपड़े व अन्य घरेलू चीजों की खरीदारी हुई। खरीददारी को लेकर शहर के सभी प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी रही। धनतेरस पर ऑटो मोबाइल सेक्टर और सराफा बाजार में सबसे ज्यादा रौनक रहीै। जानकारों के मुताबिक इस बार दीपावली पर कई सौ चार पहिया गाड़ियों की बिक्री हुई। चार हजार से ज्यादा बाइक और स्कूटर धनतेरस पर लोग अपने घर लेकर गये। इसके अलावा कृषि यंत्र, कमर्शियल व सवारी गाड़ियों की बिक्री हुई। ऑटो मोबाइल के बाद सराफा बाजार में सबसे ज्यादा रौनक रही। 50 हजार से लेकर तीनलाख तक के आभूषण लोगों की पहली पसंद रही ।, लोगों ने बड़ी संख्या में तमाम ऑर्डर पहले ही दे दिए थे। इसके अलावा अगले महीने से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन के लिए भी अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। इसलिए धनतेरस के शुभ मुहुर्त पर वह गहने खरीद फुर्सत लेंगे।

Related

news 6670407493893181035

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item