दस सूत्रीय मांगो को लेकर हुई किसान पंचायत
https://www.shirazehind.com/2017/10/blog-post_89.html
जौनपुर। गुरूवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने किसानों , मजदूरों की समस्यों को लेकर जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव के नेतृत्व में विशाल किसान पंचायत आयोजित किया। मुख्यमंत्री को सम्बोधित 10 सूत्रीय मागों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी को सौंपा । किसान पंचायत को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने अपनी समस्याओं से शासन प्रशासन को अवगत कराया। उन्होंने अपनी मांगों
1- किसान आयोग का गठन करते हुए किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाय , ताकि किसानों को अपनी फसल का दाम उसे स्वंय तय करने का अधिकारी प्राप्त हो सके , जिसके अनुसार आलू दो हजार रूपये प्रति कुन्तल गेहूं व धान 3 हजार रूपये प्रति कुन्तल तथा गन्ना 5 सौ रूपये प्रति कुन्तल तय किया जाये।
2- साठ वर्ष पूर्व कर चुके सभी वर्ग के वृद्ध को पांच हजार रूपये प्रतिमाह पेंशन जीवन निर्वाह हेतु दिया जाय।
3- प्राथमिक विद्यालय विकास खण्ड मछलीशहर के अन्तर्गत शिक्षा की गुणवत्ता में लापरवाही , मनमानी ढ़ग से की जा रही जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा माह में निरीक्षण की व्यवस्था कराई जाये।
4 - भा0 कि0 यू (भानू) ने 2011 से यमुना नदी की अविरल व निर्मल की मांग कर रही है। उक्त आन्दोलन के पश्चात अभी तक यमुना नदी जस की तस है , अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ।
5- जिले में विद्युत व्यवस्था ध्वस्त है, मशीने नहीं चल पा रही हैं, लो वोल्टेज की वजह से मशीने बन्द हैं। धान की फसलें सूख रही हैं। किसान त्रस्त हैं , आत्महत्या के लिए मजबूर है। इसमें अविलम्ब सुधार कराया जाय। वरना आन्दोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा , सरकार निष्क्रय हो रही है।
6- पात्र गरीब व्यक्तियों को जिले में आवास उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके लिए विकास खण्ड स्तर से सर्वे कराया जाय। जिससे पात्र व्यक्ति को ही आवास मिल सके , अपात्रों का नाम सूची से निकाला जाए।
7- शारदा सहायक खण्ड 39 में पानी लगातार छोड़ा जाये जिससे धान की फसल को सूखने से बचाया जा सके ।
8- मीरगंज गोधना मुख्य मार्ग पर ग्राम गोपपुर में मुख्य सड़क से बचई यादव के घर तक नक्शे व अभिलेख में 15 कड़ी का चकरोड़ चकबन्दी के समय से ही दर्ज है। लेकिन गांव के ही गिरजाशंकर यादव ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे आने -जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अतिक्रण हटवाकर चकरोड बनवाया जाये।
9’- शारदा सहायक खण्ड 39 नहर में माधवपुर -लासा माइनर में पानी का प्रवाह काफी दिनो से बन्द है। माइनर कभी सफाई नहीं हुर्ह है, जिससे किसानों की फसलें सूख जाती हैं। जेसीबी द्धारा माइनर की अविलम्ब सफाई कराई जाए।
10- जिले में आये दिन पशु तस्करी, चोरी, हत्या, दुष्कर्म, डकैती , छिनैती,बैंक लूट की घटनाऐं आम हो गई हैं। इसपर ंअंकुश लगाया जाये , कानून का राज स्थापित किया जाये। वरना भारतीय किसान यूनियन (भानू ) आन्दोलन को बाध्य होगा।
इस अवसर पर विन्दू देवी महिला अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह, प्रेमराज मिश्र, रामसूरत, फोटो देवी, बाबूराम यादव, राजमणि सिंह, सुशील तिवारी, शीला देवी , उर्मिला देवी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनाथ ने किया।