संघ के वरिष्ठ प्रचारक के निधन पर श्रद्धाजंलि सभा आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जौनपुर के संघ आश्रम में जिला कार्यवाह शिव प्रकाश की अध्यक्षता में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन हुआ जहां बताया गया कि संघ के वरिष्ठ प्रचारक, भारतीय किसान संघ के पूर्व संगठन मंत्री संकठा प्रसाद का बीते शुक्रवार को लखनऊ में 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस दौरान बताया गया कि श्री प्रसाद का जन्म गांजीपुुर के मई गांव में 23 नवम्बर 1923 में हुआ था। सत्य नारायण के दो पुत्रों में बड़े भाई प्रसिद्ध पहलवान थे। बाल्य काल में मिर्जापुर के आमडीहा गांव में पिता के साथ रहते थे और वहीं से इण्टरमीडिएट तक की शिक्षा ग्रहण किये। 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान संघ के सम्पर्क में आये जिसके बाद सन् 1944 में संघ के प्रचारक के नाते जौनपुर के मड़ियाहूं आये। संघ के तहसील, जिला व विभाग प्रचारक के बाद वह किसान संघ के प्रदेश के संगठन मंत्री, अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जैसे पद का निर्वहन किये। साथ ही संघ के प्रशिक्षण वर्ग के उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्य शिक्षक थे। ऐसे कुशल संगठनकर्ता, राष्ट्रीय भक्त, समाजसेवी, स्वयंसेवक परलोक गमन से उनकी रिक्त की पूर्ति सम्भव नहीं है। श्रद्धाजंलि सभा में राष्ट्रीय स्वयं संघ सेवक के जौनपुर के विभाग संचालक रामेश्वर सिंह, विभाग प्रचारक अखण्ड प्रताप, जिला कार्यवाह शिव प्रकाश, अत्रेय दत्त मिश्र, अविनाश, अरूण, अम्बुज, अजय, विकास, अतुल, मुन्ना लाल, भाजपा नेता पंकज जायसवाल, धर्मेन्द सिंह, डा. लल्लन सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 3682827135339334566

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item