विहिप ने धूमधाम से मनायी महर्षि वाल्मिकी जयन्ती
https://www.shirazehind.com/2017/10/blog-post_51.html
जौनपुर।
विश्व हिन्दू परिषद द्वारा गुरूवार को शिव गोपाल घाट जोगियापुर में स्थित
शिव मंदिर पर जिला समरसता प्रमुख दिनेश निषाद के संयोजन में महर्षि
वाल्मिकी जी की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा.
आरसी दूबे एवं संचालन नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह ने किया। इस मौके पर श्री
दुबे ने कहा कि हिन्दू धर्म में सामाजिक विभेदन का कोई स्थान नहीं है। सभी
हिन्दू आपस में सहोदर हैं। महर्षि वाल्मिकी द्वारा रचित रामायण हिन्दू जीवन
मूल्यों की सर्वश्रेष्ठ जीवन दर्शन है जिसकी प्रासंगिकता आज भी समाज में
अपनी प्रासंगिकता बनाये हये है। नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह ने छूआछूत एवं जाति
मुक्त हिन्दू समाज की परिकल्पना को वर्तमान आवयश्कता बताते हुये महर्षि
वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में
दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका छाया शेट्ठी, कमलेश अग्रहरि, मनीष सेठी,
आशीष मिश्र, सुधीर सिंह, अनिरूद्ध मौर्य, पंकज तिवारी, बीरबल, शरद पाठक,
उमेश शर्मा, सुनील शर्मा, विजय पाठक, विनय निषाद, अमित निषाद, नकुल निषाद,
संतोष सोनी मौजूद रहे।