पेट्रोल, डीजल की मंहगाई का मार झेल रहा है किसानः पल्लवी पटेल
https://www.shirazehind.com/2017/10/blog-post_33.html
मड़िहान (मिर्जापुर)। अपना दल (कृष्णा गुट) के तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कलवारी के रामलीला मैदान में गुरुवार को आयोजित किसान सम्मलेन की सभा में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस दिन किसानों को उद्योग का दर्जा मिल जायेगा। उसी दिन देश फिर से सोने की चिड़िया बन जायेगी। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का किसान संघर्ष कर रहा है। सरकार किसानों की पूजी में सेंध लगा रही है। किसान आज धीरे धीरे मजदूर की श्रेणी में आ रहा है। ऋण मोचन योजना में किसानों को तीन श्रेणी में बॉट दिया गया। ऋण माफी के नाम पर किसानों को सपना दिखाया गया। समय से खाद बीज किसानों को नही मिलता। अपनी उपज का समर्थन मूल्य नही मिल पाता। व्यापारी व बिचैलिए मालामाल हो रहे हैं। पानी के अभाव में खरीफ की फसलें अधिकतर सुख गयी है। जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार किसानो की हितैषी है तो स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे। देश की पहिचान भारत वर्ष के किसानों के नाम पर जाना जाता है। किसानो के नाम पर नीतियां लागु होती है लाभ उन तक नही पहुँचता। पेट्रोल डीजल की महँगाई का मार किसान इसलिए झेल रहा है कि उनके उपज का दाम बढ़कर नही मिलता। डीजल पेट्रोल का दाम बढ़ते ही घरेलू उपयोग के सामान समेत ट्रांसपोर्ट के रेट रातो रात बढ़ जायेगी। बीमा का लाभ किसानो को नहीं कंपनियों को मिलती है। किसान के चहरे पर मुस्कान सरकार की बर्तमान नीतियों से नही आने वाली है।
इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता आरबी सिंह पटेल, प्रो0 गंगाराम यादव, रमाशंकर सिंह पटेल, सरोज पटेल, आशीष पटेल, सुरेश पटेल, सीडी सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन संतराम पटेल ने किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता आरबी सिंह पटेल, प्रो0 गंगाराम यादव, रमाशंकर सिंह पटेल, सरोज पटेल, आशीष पटेल, सुरेश पटेल, सीडी सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन संतराम पटेल ने किया।