दीपावली की बहार से बाजार गुलजार

जौनपुर। दीपावली पर्व के बहार से बाजार पूरी तरह गुलजार हो गए हैं। रोशनी के पर्व पर हर ओर उल्लास व उत्साह का माहौल दिख रहा तो शहर से लेकर गांवों तक में लोग इसकी तैयारी में जुट गए हैं। सड़क से लेकर बाजार तक में चहुंओर लोगों की जबर्दस्त भीड़ दिख रही है तो दुकानों पर अफरातफरी की स्थिति है। बाजार में कपड़ों की दुकानों से लेकर लगभग हर प्रतिष्ठानों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ नजर आ रही है। भगवान गणेश व लक्ष्मी की प्रतिमा की खरीदारी के लिए तो लोगों में होड़ मची रही। बाजार में पर्व को देखते हुए दुकानदार एक से एक प्रतिमाओं को लेकर आए हैं। इसमें आकर्षक रंगों से बनी प्रतिमाएं लोगों को बरबस ही अपनी ओर खींच ले रही हैं। इसके अलावा दीपावली में लगने वाले पूजन सामग्री, सजावट के सामान व झालर आदि की खरीदारी भी तेज हो गई है। लोग घरों पर साफ-सफाई के काम में युद्धस्तर पर जुट गए हैं। इसमें महिलाएं तो पूरे दिन इसको लेकर तैयारी में जुटी हैं। सबसे अधिक भीड़ तो कपड़ों की दुकानों पर रही। खासकर रेडीमेड व साड़ी आदि की दुकानों पर तो खरीदारों का तांता लगा रहा। इधर बीच नोटबंदी व जीएसटी की मार से परेशान कारोबारियों में भी बाजार में भीड़ को देख रौनक आ गई है।  नगर में दीपावली पर्व को देखते हुए शहर लाई, गट्टा, दीया व पूजन सामग्री आदि से पट गया है। इन दुकानों पर महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ नजर आई। महिलाएं सुबह से शाम तक लाई, गट्टा, मिट्टी के दीए, पूजन सामग्री, झाड़ू आदि की खरीदारी में लगी रहीं। इसको लेकर बाजार में जबर्दस्त भीड़ रही। चारों तरफ बस लोग ही लोग नजर आ रहे थे। इस बीच बाजार में पुलिस की तगड़ी व्यवस्था रही। दीपावली पर घरों की सजावट के लिए झालर आदि की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी भीड़ रही। हालांकि इस बार चाइनीज उत्पादों के बहिष्कार के चलते लोगों का रूझान इनके प्रति कम ही रहा। लोग दिल्ली आदि जगहों पर बने झालरों व रंग-बिरंगे बल्ब आदि को खरीद रहे थे। इसे देखते हुए बाजार में एक से एक झालर व बल्ब आदि सजावट के सामान बिक रहे हैं।

Related

news 5680767865721481120

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item