सपा के मंच से आजम का एलान, हमारे आदर्श मुगल नहीं राम और कृष्ण हैं
https://www.shirazehind.com/2017/10/blog-post_25.html
आगरा। सपा के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन में जुटे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंच से बारी-बारी अपने विचार रखे। इस दौरान जब आजम खान ने बोलना शुरू किया तो उनके तीखे बोल ने सबसे ज्यादा योगी सरकार को निशाने पर लिया। आजम ने कहा कि राम और श्रीकृष्ण हमारे आदर्श हैं, योगी जी बताएं कि क्या आपके आदर्श मोहम्मद साहब हैं।
आजम खान ने यह भी कहा कि मुगल कभी हमारे आदर्श नहीं हो सकते। उन्होंने कहा योगी सरकार कहती है कि हमारे आदर्श मुगल थे जबकि ऐसा नहीं है वह अपने आदर्श को भगवान राम और कृष्ण को भी बताते हैं, लेकिन योगी जी क्या अपना आदर्श मोहम्मद साहब को मानेंगे।
आजम सुनलो हमारा आदर्श मुहमद नही हो सकते।जोगी जी का भी नही।कभी नही।क्योंकि हमारे पूर्बज अरबी नही आर्यावर्त भारत के थे।
जवाब देंहटाएं