फाइलों में नगर निकयों के चुनाव की तैयारी

जौनपुर। नगर निकाय चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। नवंबर में निकाय चुनाव होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सूत्रों की माने तो अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम चल रहा है। मतदाता सूची सुधारने में लगे बीएलओ कागजी कोरम पूरा कर अपने अभिलेख जमा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब नाम जोड़ने व छटनी के फी¨डग का कार्य किए जाने का दावा किया जा रहा है। अभी तक कितने नाम सूची से हटाए गए। इसका आंकड़ा तैयार नहीं है। नौ अक्टूबर को अंनतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के समय ही सही आंकड़ा मिलने की बात अफसर बता रहे हैं। बीएलओ को 11 सितंबर से तीन अकटूबर तक घर-घर जाकर क्रास चेकिग कर सूची से बोगस नामों को हटाने का समय दिया गया। इस अवधि में बीएलओ घर-घर कम ही गए। नगर के वार्डों में ऐसे लोगों की संख्या अधिक है जिनके पास तक बीएलओ पहुंचे नहीं है।  नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण को लकेर अटकलों का दौर चल रहा है। इसकी अटकलें चुनाव लड़ने के दावेदार लगा रहे हैं। वार्डों के आरक्षण की भी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं की गई है। आरक्षण चुनाव आयोग तय करेगा। नौ अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उसके बाद अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन 18 अक्टूबर को किया जाएगा। निकाय चुनाव की तैयारी तेजी से चल रही है।

Related

news 229768237218259114

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item