सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अहम योगदान देने के लिए डॉ 0 जाह्न्वी श्रीवास्तव समेत दर्जन भर लोगो को किया गया सम्मानित
https://www.shirazehind.com/2017/10/0.html
जौनपुर। एकात्म मानववाद का उद्देश्य व्यक्ति एवं समज की आवश्यकता
को संतुलित करते हुए प्रत्येक जन के गरिमा पूर्ण जीवन को सुनिश्चित करना
हैI पं० दीनदयाल उपाध्याय ने पूंजीवादी व्यक्तिवाद एवं मार्क्सवादी
समाजवादी अवधारणा का विरोध करते हुए एकात्म मानववाद के दर्शन को प्रतिपादित
किया I उक्त बातें पं० दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी समारोह समिति द्वारा
संचालित , सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सर्वोच्च 10 स्थान प्राप्त करने
वाले छात्रो के सम्मान समारोह , प्रेक्षागृह कलेक्ट्रेट परिसर में,
अध्यक्षीय उद्बोधन में बोलते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने
कहीIउन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में भारतीय
संस्कृति एवं एवं इतिहास के विषय से जोड़ने का हैI भावी पीढ़ी अपने देश के
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करेंI जिलाध्यक्ष ने कहा कि भावी पीढ़ी
आधुनिकता के साथ साथ अपने महापुरुषों और राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ेI
भाजपा केवल एक राजनैतिक दल ही नहीं अपितु विचार है जिसके कार्यकर्त्ता
राजनैतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त आर्थिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को
सम्पादित करते हैI
इस अवसर
पर बोलते हुए ज़फराबाद विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पं०
दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन पर ही भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है जो
अन्त्योदय पर आधारित है इसको लेकर ही देश की अटल बिहारी बाजपेई जी की सरकार
एवं आज की मोदी जी की सरकार तथा देश के 13 प्रदेशों में भाजपा शासित सरकार
काम कर रही हैI
केराकत
विधायक दिनेश चौधरी ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छात्र अपने
जीवन में उनके आदर्शों को उतारने का प्रयत्न करेंक्योकि पं० दीनदयाल
उपाध्याय स्वयं बहुत मेधावी विद्यार्थी थे और आभाव में होते हुए भी अपनी
शिक्षा पूर्ण की I बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि यदि मै आज विधायक
हूँ तो तो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के संगठन के कारण हूँ I इसके लिए
पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी का
कार्यकर्त्ता देवतुल्य है बिना किसी स्वार्थ के लगातार लोगों के बीच में
जाकर सामाजिक और राजनैतिक कार्यों को कर रहा हैI
इस
अवसर पर ‘पं० दीनदयाल उपाध्याय:सम्पूर्ण वांग्मय’ नामक 15 खण्डीय पुस्तक
का विमोचन भी किया गया I इस समारोह में 10सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले
156 छात्रों को मेडल व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गयाIकार्यक्रम का
सञ्चालन पं० दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रम प्रमुख डॉ अजय
कुमार सिंह ने किया एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जिला संयोजक सतीश दुबे ने उपस्थित लोगों का आभार ज्ञापित कियाI
इसके
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधायकगणों द्वारा डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं०
दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित
कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गयाI
इस
अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रभारी सतीश दुबे ने सामान्य ज्ञान
प्रतियोगिता में आये सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि 25035
विद्यार्थोयों ने रजिसट्रेशन कराया था इसमे से 20928 छात्रों ने परीक्षा
में भाग लियाI 10735 छात्रों ने 60 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किया इसमें
से टॉप टेन 156 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गयाI
इस
अवसर पर ब्रह्मदेव मिश्र, शशि मौर्य, विनय कुमार सिंह, संदीप तिवारी,
पुष्पराज सिंह,रामसिंह मौर्य, डॉ नृपेन्द्र सिंह, जनार्दन सिंह,राजेश
श्रीवास्तव,बच्चा भइया पंकज मिश्रा, राम विलास पाल, उषा किरन , पूनम
विश्वकर्मा, पीयूष गुप्ता, मनोज दुबे, नीरज सिंह,अतुल कुमार पाण्डेय,
दिव्या सिंह, रोहन सिंह,डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, मेनका सिंह, सुशील मिश्रा,
सहित सभी मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहेI