किसानों का दर्द भाजपा ही समझती हैः वीरेन्द्र सिंह

मिर्जापुर। पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के अन्तर्गत किसान कल्याण सम्मेलन एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन मिलन पैलेस लालडिग्गी मंे आयोजित किया गया। जिसमें जिले से हजारों किसान भाई एवं भाजपा कार्यकर्ता किसान सम्मान समारोह मंे प्रतिभाग किये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बालेन्दूमणि त्रिपाठी एवं संचालन त्रिलोक नाथ दूबे ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह मस्त सांसद भदोही ने जिले के सैकड़ों किसानों का सम्मान किया। सम्मान पाने वालो में किसान विजय बहादुर मौर्या, छेदी लाल गुप्ता, कैलाश पटेल, रमाशंकर राजभर, बसन्तू बियार, राम अधार पटेल, कृपाशंकर शुक्ला आदि शामिल थे।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि किसान कल्याण सम्मेलन भाजपा ही क्यों कराती है, क्योंकि इनका दर्द भाजपा नेता ही समझते है। भाजना नेता किसान के बेटे है। कोई कारखाना गेहूॅ, जौ, मक्का  पैदा नहीं करता। किसान अन्न पैदा करता है, कोई कारखाना दूध-दही पैदा नहीं करता, किसान पैदा करता है। जौ, गेहूॅ, मक्का, गाय, भैस, बछड़ा, घोड़ा का हाल जो लोग नहीं जानते है ऐसे लोग भी किसानों के हितैषी बनते है। किसान अन्न पैदा करता है और खाता भी है और खिलाता भी है। किसान अन्न दूध बन्द कर दे तो कितने बिना खाये मर जायेंगे। भारत में खेत खेतिहर किसान एक जीवन धारा है, जो शान से जीता है वहीं किसान है। इस देश का मालिक किसान है। एक माह से बरसात न होने के कारण किसान पीड़ा में है जो मै महसूस कर रहा हूॅ।
भारत में ऋषि एवं कृषि क्या है, यह क्या जाने राहुल गाॅधी। किसानों की खुशहाली की लड़ाई जिस मुकाम तक लड़ना पड़ेगा मै वहां तक लड़ूॅगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार से मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही के किसानों की माॅग मै अवश्य मनवाऊॅगा। गाॅव, गरीब किसान का विकास हो यही हमारा संकल्प है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गंगासागर दूबे ने तीन सूत्रीय माॅग रखते हुए कहा कि मिर्जापुर व सोनभद्र असिंचित क्षेत्र होने के कारण फसली ऋण मोचन का दायरा बढ़ाकर बुन्देलखण्ड की तर्ज पर 12 बीघा वाले किसानों को उसका लाभ मिलना चाहिए। एक माह से पानी न बरसने के कारण बाॅधों में पर्याप्त पानी नही है, जिससे सिंचाई मंे कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इस क्षेत्र के लिए सिंचाई के लिए विशेष व्यवस्था की जाय। जिससे सिंचाई कठिनाई दूर हो। ऐसे मंे निर्वाद्ध 18 घंटे बिजली सिंचाई के लिए बिना कटौती के दिया जाय।
मड़िहान में लो वोल्टेज की समस्या से भी अवगत कराये तथा धंधरौल बाॅध का पानी मड़िहान के किसानों के सिंचाई के लिए छोड़ा जाय।
पूर्व संासद रामसकल ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से मिर्जापुर-सोनभद्र के किसान काफी पिछड़े है इन्हें सिंचाई, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधाओं की अत्यधिक आवश्यकता है जिसे सरकार प्रदान करे।
राष्ट्रीय परिषद के सदस्य लाल बहादुर सिंह ने कहा कि किसानों को उनके उत्पादन का श्रम सहित उचित मूल्य निर्धारित कर किसानों के आय मंे वृद्धि हो तथा किसान आत्मनिर्भर बने, यह माॅग रखी।
किसान मोर्चा के काशी प्रांत के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि किसान संकल्प पत्र मंे किये गये वादे के मुताबिक फसली ऋण मोचन का वादा सरकार पूरी कर रही है। 
किसान मोर्चा के काशी प्रांत के उपाध्यक्ष हरिचरण सिंह ने आये हुए अतिथियों को माॅ विन्ध्यवासिनी का चित्र व अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया तथा मिर्जापुर का गौरव बढ़ाया।
स्वागत करने वालों मंे सुरेन्द्र सिंह, महेश्वर मिश्रा, विष्णु सोनकर, अजय तिवारी, रमेश दूबे, प्रदीप सोनकर, राजेन्द्र सिंह, विद्या तिवारी, बृजभूषण सिंह, राजबहादुर सिंह, विनोद शंकर पाण्डेय, जयसिंह पाल, अशोक मौर्या, पूर्व विधायक सूरज भान, राजेश भारती आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम में निर्मला राय, निरू श्रीवास्तव, रमा पाण्डेय, डाली अग्रहरि, लाल बहादुर सरोज, ओमकार यादव, अमित सिंह, संतोष दूबे, श्यामसुन्दर केशरी, उमेश सिंह, अमित सिन्हा, वीरेन्द्र यादव, मनोज दूबे, संतोष तिवारी, अजय सिंह मुन्ना, रमाशंकर पटेल आदि उपस्थित रहे।

Related

news 3219448599787246994

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item