राकेश पाठक के सपनो को साकार कर रहा है विवेक मिश्रा "वरदान"

जौनपुर। जिले में कलाकारो की कमी नही है। शिराज ए हिन्द की सरजमी के कई संगीतकार पूरे देश में अपना जलवा विखेर रहे है। इसी में एक नवोदित कलाकर है विवेक मिश्र "वरदान"। यह कलाकर मंचो से अपने आवाज के जादू से लोगो को दीवाना बना रहा है वही इसकी रिलिज होने वाली एल्बम के माध्यम से देश के कोने कोने रह लोगो तक अपनी प्रतिभा को पहुंचा रहा है। विवेक मिश्र भोजपुरी भजन गीत गायक है। उसके गुरू रहे है भोजपुरी गीतो के प्रख्यात गायक स्वर्गीय राकेश पाठक "मधुर"।
विवके मिश्र जफराबाद थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव का रहने वाला है। उसके पिता प्रेम प्रकाश मिश्र पत्रकार है। विवेक को बचपन से ही संगीत से जुड़ाव है। उसने अपने शौक को कैरियर बना लिया है। विवेक ने स्नातक संगीत से किया है। वह प्रयाग संगीत समिति से प्रभाकर करने के बाद प्रख्यात भोजपुरी देवी गीत गायक स्वर्गीय राकेश पाठक "मधुर" और डा0 सुभाष विशोई के सानिध्य में रहकर इस विधा में परागत हासिल किया।
विवेक महुआ चैनल के बिहाने बिहाने कार्यक्रम में भाग लेने साथ साथ जौनपुर, वाराणसी, लखनऊ समेत कई जनपदो में मंचो से अपने आवाज का जादू विखेर कर जिले का नाम रौशन कर चुका है।
इस वर्ष की शुरूआत में विवेक का साई बाबा तेरे दर आया नामक सीडी लांच हुआ जिसे काफी सराहा गया। मार्च में साई सरकार निराले है आयी तो धूम मचा दिया। अब चौकियां धाम घूमा आयी है। जिसकी लांचिंग नवरात में होने वाली है।  इसी माह के अंत तक दो और एल्बम गांगा गीत और देवी गीत पर आने वाली है।
विवेक ने शिराज ए हिन्द डाॅट को बताया कि मेरा मकसद बस एक ही है कि मेरे गुरू राकेश पाठक जी के सपनो को साकार करना। 

Related

news 3399694969641137757

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item