कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

 जौनपुर।  कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में उ0प्र0 मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों का माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा पदाधिकारियों अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, मंत्री आशीष त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मिर्जा नेहाल मेंहदी, संयुक्त मंत्री जवाहरलाल सोनकर, संगठन मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष सदानन्द प्रजापति, आडीटर त्रिलोकीनाथ सिंह, क्रीड़ा मंत्री श्रीपाल, प्रवक्ता आशीष श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी यतेन्द्र कुमार यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि कर्मचारी समस्याओं के लिए जिलाधिकारी का दरवाजा हमेशा खुला है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी द्वय आर.पी.मिश्र, रामआसरे सिंह, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह बब्बू, लेखपाल संघ के अध्यक्ष एवं मंत्री रामप्रताप सिंह, विद्युत संघ के मण्डल अध्यक्ष निखिलेश सिंह, प्रदेश कलेक्टेªट कर्मचारी संघ के मंत्री, अध्यक्ष/मंत्री कलेक्टेªट कर्मचारी संघ आजमगढ़,  जौनपुर कलेक्टेªट कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों को बधाई दिया तथा निष्पक्ष होकर कर्मचारी हित में कार्य करने की अपील भी किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बदलापुर डाॅ0 के.एस.पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर विमलेश कुमार दूबे,पूर्व कलेक्टेªट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ब्रम्हदेव सिंह, प्रशासनिक अधिकारी शौकत अली, राजकुमार यादव, चन्द्रशेखर सिंह, अखिलेश चन्द श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव,  राजेश कुमार यादव, यतेन्द्र यादव सहित कलेक्टेªट कर्मचारी एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।  

Related

news 1095458245397784227

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item